बठिंडा। जिले से एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। जहां, फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए लड़कियां भोले-भाले युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसा लोगों से ऐंठती थी पैसा। वहीं, पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मलोट रोड से गिरोह के एक लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
मामले संबंधी SHO सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मलोट रोड से एक लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। ये पकड़े गये युवक-युवती सोशल मीडिया या फोन काल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने का काम करते थे।
इन दोनों ने एक फौजी को भी अपना शिकार बनाया था। जिससे करीब 80 हजार रुपए ठगे थे। जिसका भी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इससे पहले भी जसप्रीत कौर पर कोतवाली थाने के में हनी ट्रैप का मामला दर्ज है।