नसीहतः कांग्रेस ऐसे नेता को पार्टी से करें डिसमिस
मोहालीः पंजाब सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए के ऐलान पर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा द्वारा विवादित बयान दिया गया था। जिसको लेकर मान सरकार सहित महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने आपत्ति जताई है। राज लाली ने सुखपाल खैहरा द्वारा विवादित बयान को लेकर सूटो मोटो नोटिस भी जारी किया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए राज लाली ने कहा कि शायद सुखपाल खैहरा को एक हजार रुपए की कीमत के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा कि खैहरा की ऐसे बयान देने की शायद आदत बन गई है।
महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर खैहरा इस मामले को लेकर माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज लाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे विवादित बयान देने वाले नेता को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। राज लाली ने कहा कि खैहरा शायद सिल्वर का चम्मच लेकर पैदा हुए है, इसलिए उन्हें एक हजार रुपए की कीमत के बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहाकि चाहे महिला डांस करके पैसे कमा रही है, लेकिन वह भी उसके लिए खुशी है। राज लाली ने कहाकि खैहरा शायद महिलाओं की खुशी को देख नहीं पा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रधान राजा वडिंग को सख्त एक्शन लेना चाहिए।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਖਹਿਰਾ ਘਿਰੇ: ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ, ਖਹਿਰਾ ਤੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ
पंजाब की 50 प्रतिशत महिलाओं के वोट लेकर सरकार सत्ता में आती है, लेकिन उन्हीं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। इस मामले को लेकर पंजाब प्रधान राजा वडिंग को नोटिस जारी किया है और इस मामले में सख्त एक्शन लेने की अपील की है। राज लाली ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। राज लाली ने कहा कि कपूरथला पुलिस को निर्देश दिए है कि 12 मार्च तक मामले में जवाब तलब किए जाए। वहीं खैहरा द्वारा बयान पर कायम होने के मामले में राज लाली ने कहा कि अगर वह बयान पर कायम है और माफी नहीं मांगते तो पुलिस को बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पार्टी भी खैहरा के खिलाफ एक्शन नहीं लेती को राजा वडिंग के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।