HomePunjabLudhianaPunjab News:पार्टी से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी...

Punjab News:पार्टी से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना में 5 बार पलटी फॉर्च्यूनर कार के खुले एयर बैग

जालंधर, ENS: साउथ सिटी रोड स्तिथ सिधवा नहर के किनारे मंगलवार की शाम किट्टी पार्टी से लौट रही एक बलीनो कार सवार देवरानी-जेठानी को तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर करने सड़क क्रॉस करते हुए टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। वहीं फॉर्च्यूनर कार सड़क पर 4 से 5 पलटी खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही हादसे के दौरान दोनों कारो के एयर बैग खुल गये।

घटना में दोनो कारों में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही मामले की सूचना पुलिस चौकी रघुनाथ की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पुहंच दोनो कारों को कब्जे में लेकर घायलो के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अस्पताल में घायलो की पहचान साउथ सिटी रोड शांत पार्क के इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय कविता चोपड़ा व 40 वर्षीय वीनस चोपड़ा के रूप में हुई।

घायलो के परिजनों ने बताया कि वह दोनो देवरानी-जेठानी है। मंगलवार की शाम दोनो अपने दोस्त के यहां से किट्टी पार्टी खत्म कर घर वापिस लौट रही थी। जहा रास्ते मे पीएयू 8 नंबर गेट क्रॉस करते ही उनकी कार को तेज रफ्तार फार्च्यून कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनो बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें तुरन्त राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया।

वही हादसे में फार्च्यून कार सवार मनजोत व गुरदीप सिंह भी घायल हुए। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में पुलिस चौकी रघुनाथ एंक्लेव के इंचार्ज रजिंदर सिंह ने बताया कि घायलो के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फोटेज सामने आने पर बनती करवाई की जायेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -