अमृतसरः महानगर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला टोकरिया वाले बाजार से सामने आया है। जहां दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला सूट चोरी करके फरार हो गई। घटना वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां महिला द्वारा चोरी करते हुए हर हरकत रिकॉर्ड हो गई।+
वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला दुकान में आई और सामान देखने लगी। अचानक उसने दुपट्टा एक सूट पर रख दिया और फिर उस सूट को उठाकर बिना किसी को बताए अपने बैग में डाल लिया। उसकी यह हरकत पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला की हरकत इतनी स्पष्ट दिखाई दे रही है कि लोग उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।