HomePunjabLudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, Civil Hospital में भारी...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, Civil Hospital में भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। दरअसल, मायके परिवार ने ससुराल वालों पर गला दबाकर बेटी को मारने के आरोप लगाए है। मृतिका की पहचान कोमल रानी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़कर काम पर चला गया।

इस दौरान उसे फोन आया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई। रोहित ने कहा कि जब वह घर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी बेड पर लेटी हुई थी और उसने उल्टी की हुई थी। रोहित ने कहा कि शादी को 11 साल हो गए है और 2 बच्चे है। वहीं ससुराल पर गला दबाकर मारने के आरोपों को लकेर रोहित ने कहा कि उसे कुछ नहीं पता। कल जब उसकी तबीयत खराब के बारे में पता चला तो वह पत्नी को लेकर अस्पताल में गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रोहित पोस्टमार्टम के लिए आज सिविल अस्पताल में पत्नी को लेकर आया, जहां सिविल अस्पताल में काफी हंगामा हो गया। वहीं मृतक कोमल रानी की बहन आशा रानी ने ससुराल परिवार पर गला दबाकर मारने के आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि बहन के गले पर काफी निशान है और उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिवार ने कहा कि बहन को खाने के लिए कुछ नहीं दिया जाता है।

आरोप है कि बहू, सास, ननंद ने मिलकर मार दिया है। अब कोमल की मौत के बाद ना तो सास और ना ही ननंद मौके पर आई है। कोमल की दूसरी जगह शादी हुई थी। 11 सालों में कभी ससुराल वाले भेजते थे, बार-बार कहने पर उसे साल में 2 बार भेजते थे। वहीं दामाद गली में छोड़कर जाता था और गली से लेने के लिए आता है। मृतक कोमल के गले, आंखों पर निशान मिले है। कोमल के मरने की जानकारी उन्हें मोहल्ला निवासियों ने दी है। वहीं परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -