लुधियानाः जगराओं रेलवे पुल पर दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि इस में कई लोग घायल हुए है। सड़क हादसे के दौरान लगभग एक दर्जन वाहनों का नुकसान हुआ, जिनमें 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एक्टिवा स्कूटर और कारें भी शामिल हैं। इस सड़क हादसे का शिकार हुए एक युवक ने बताया कि पुल पर कुछ समय पहले ही एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 2 वाहनों की टक्कर हो गई थी। इस घटना से पहले ही काफी ट्रैफिक हो चुका था।
रेलवे पुल पर दर्दनाक सड़क हा*दसे में महिला की मौ*त#RoadAccident #RailwayBridge #WomanKilled #TragicIncident #PunjabNews #BreakingNews #AccidentUpdate #LawAndOrder #PunjabUpdates #TrafficAlert pic.twitter.com/YuzX5vp8Nj
— Encounter India (@Encounter_India) November 12, 2025
उन्होंने कहा कि इस दौरान पीछे से एक ट्राला आया, जो कई वाहनों को अपने साथ धकेलता हुआ लेकर आया और उसकी एक्टिवा से टकरा गया। इस हादसे के दौरान वे एक्टिवा से नीचे गिरकर ट्राले के नीचे आ गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई और लोग भी लेटे हुए थे, जिनमें से एक महिला ट्राले के कनेक्टर साइड वाले टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान रीना रानी के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में टीचर के रूप में काम करती थी। हादसे के वक्त वह अपने बेटे के साथ अपने रिश्तेदार राणा स्वीट शॉप के मालिक के घर से घर लौट रही थीं। पुल पर पहले से ही एक स्विफ्ट और बोलेरो कार की टक्कर हो चुकी थी, जिसकी वजह से वहां ट्रैफिक जाम हो गया था। वहीं हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।