मोहालीः जिले के औद्योगिक क्षेत्र फेज‑D156 में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिली की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने कुछ पैसे बचाने के लिए बिना किसी प्रशिक्षण के महिला को ड्रिल मशीन चलाने के लिए लगा दिया था। अचानक महिला की चुन्नी मशीन में फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी इस घटना को छुपा रहे हैं और सक्रिय रूप से कोशिश कर रहे हैं।
आरोप है कि सुबह 10 बजे हुई घटना होने के बावजूद ढाई बजे तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फैक्टरी के कर्मी ने कहा कि महिला सेफ्टी के दौरान ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान मशीन में चुनरी फंसने से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि महिला पिछले साढ़े 3 साल के उनकी फैक्टरी में काम कर रही थी। वहीं अन्य व्यक्ति का आरोप है कि फैक्टरी में बिना ट्रेनिंग के हैल्पर रखा हुआ था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। काफी समय बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
