लुधियानाः जिले में गिल रोड पर स्थित करतार सिंह सराभा मार्केट में Axis bank लगे एटीएम के साथ ठगी को लेकर हंगामा हो गया। जहां महिला द्वारा एटीएम से पैसे निकालने को लेकर ठगी हो गई। मामले की जानकारी देते हुए शिमलापुरी की रहने वाली रमनप्रीत कौर ने आरोप लगाए हैं कि करतार सिंह सराभा मार्केट में Axis bank में वह 10 हजार रुपए निकालने के लिए आई थी। आरोप है कि एटीएम से 10 हजार रुपए नहीं निकले लेकिन उसके खाते से पैसे भी निकल गए। महिला ने आरोप लगाए है कि एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। वहीं महिला ने आरोप लगाए है कि एटीएम में पैसे निकालने वाली जगह पर लोहे की चिप लगी हुई थी।
महिला ने कहाकि इसकी शिकायत संबंधित बैंक को देने गई तो बैंक के अधिकारी ने भी कहा कि हमने ने एटीएम में कोई चिप नहीं लगाई। जबकि एटीएम में चिप (प्लेट) लगी हुई थी। वहीं एक्सीस बैंक के अधिकारियों ने कहाकि उनका कोटक बैंक में खाता है और ऐसे में वह वहां पर जाकर शिकायत दर्ज करवाएं। महिला ने कहाकि एटीएम चल रहा है, लेकिन उसमें कैश निकलने वाली जगह पर चिप लगी होने के कारण कैश निकल नहीं रहा है।
महिला ने कहा कि एटीएम का इस्तेमाल करने के बाद उसे चिप के बारे में पता लगा। लेकिन बैंक में जाने के बाद वह दोबारा वापिस आई तो चिप को हटा दिया गया। महिला ने कहाकि उसकी सैलेरी आई थी, जो पैसे उसके निकल गए है। वहीं अब कहा जा रहा है कि शिकायत के 24 घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ेंगा, उसके बाद पैसे वापिस आ जाएगे। महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारी ने कहा कि महिला ने बयान दिए कि वह एटीएम में पैसे निकालने के लिए आई थी और 10 मिनट तक उसने पैसे निकलने का इंतजार किया, लेकिन पैसे नहीं निकले, दूसरी ओर उसे पैसे कटने का मैसेज आ गया। पुलिस ने कहाकि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने माना कि बैंक की ओर से एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं किया गया है।