लुधियाना: जगराओं के गांव चक्कभाईके में शनिवार को धार्मिक ग्रंथ का अपमान करने की घटना सामने आई। यहां पंचायत मेंबर छिंदर कौर ने अपनी बहू हरजोत कौर के हाथ से श्री गुटका साहिब छीनकर जला दिया। थाना हठूर के प्रभारी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि सास-बहू के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।
छिंदर कौर का आरोप है कि वह जब भी बहू को घर का काम करने को कहती, तो बहू जानबूझकर पाठ करने बैठ जाती थी। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर सास ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
