फिरोजपुरः कस्बा ममदोट बस्ती मनोहर वाली में एक महिला ने अपने ससुराल परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला राज रानी ने बताया कि उसका विवाह ढाई साल पहले गांव तरोबड़ी जिला फाजिल्का में हुआ था। शादी के दौरान परिवार ने जरूरत से ज्यादा दहेज दिया था, अब उसे दोबारा दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
ससुराल परिवार की ओर से मोटरसाइकिल सहित एसी की मांग की जा रही थी। जब वह दहेज नहीं ला पाई तो उससे साथ गाली-गौलच की गई। महिला ने बताया कि वह घर में घरेलू काम कर रही थी इस दौरान ससुराल परिवार ने उसके साथ गाली-गलौज किया। उसकी ननद ने तेज हथियारों से उस पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि उसके एक साल का बच्चा भी है। सुसराल परिवार उसके चरित्र पर भी शक करते है। पति भी उन्हें धमकी दे रहा है कि वह उसे घर पर नहीं रखेंगे। महिला को ममदोट के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।