अमृतसरः जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने बिना बताए पहली पत्नी को तालाक दिए बगैर दूसरी शादी रच ली। जिसके बाद परेशान होकर महिला भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी की मदद से पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और इंसाफ की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। महिला कंवलजीत कौर ने अपने पति पर दूसरी शादी करने के आरोप लगाए है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उनकी तीन साल की एक बेटी भी है, लेकिन उसका पति पिछले कुछ दिनों से घर फरार है। परिवार द्वारा तलाश करने पर पता चला कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। जिसकी सूचना मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उसकी 5 साल पहले लव मैरिज हुई थी, जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में फेरे हुए थे। पिछले 5 साल से वह अपने ससुराल में रह रही है। उसकी सास-ससुर भी उसके पक्ष में हैं, पर इसके बावजूद पति ने उसे तालाक दिए बिना और किसी अन्य लड़की से शादी करवा ली है और अब फरार चल रहा है। महिला ने कहा कि उसकी अब तीन साल की एक लड़की भीह है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से अपील की है कि उसे न्याय दिया जाए। भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी ने भी इस मामले में महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।