Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को...

Punjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में बीते दिन तापमान में बढ़ौतरी दिखी, जिससे पंजाब के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रूपनगर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 26 मार्च को पंजाब में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की संभावना है। ऐसे में 26 को बिजली चमकने, आंधी और तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री रूपनगर में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 29 डिग्री तापमान रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के आसपास आसमान में एक मौसम बदलने वाला सिस्टम बना हुआ है और पाकिस्तान की तरफ भी ऐसा ही एक असर दिख रहा है, वहीं ऊपर काफी ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। इन सबका असर यह होगा कि 26 मार्च से मौसम बदलना शुरू होगा और फिर 29 मार्च के आसपास एक और बदलाव आएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 25, 26 और 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -