आरोपी ने 20 ग्राम का सोना 12 हजार में डॉक्टर को बेचा
फगवाड़ाः एनएच ढाबे में चोरी की घटना को अंजाम देते ढाबा मालिक ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए ढाबा मालिक पवन गोयल ने बताया कि उन्होंने चोर को काबू किया है। चोर द्वारा तिजौरी तोड़ गई। उन्होंने कहा कि चोर एक सप्ताह द्वारा पहले भी दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया था। उस दौरान 5 हजार की नगदी, 20 ग्राम के सोने का कड़ा, चांदी की पायल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया था।
आरोपी ने बताया कि संत बाबा स्कूल के पास गोबिंद नगर में डॉक्टर को 12 हजार रुपए में सोने का कड़ा बेचा था। आरोपी ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत थी और डॉक्टर ने उससे लिखवाया कि वह अपनी मर्जी से उसे कड़ा बेच रहा है। आरोपी नशे का काम करता है। जिसके बाद अब चोरी करते हुए उसे काबू कर लिया गया। वहीं आरोपी ने माना कि उसने खुद संत बाबा पब्लिक स्कूल के सामने डॉक्टर को सोने का कड़ा 12 हजार रुपए में बेच दिया था।
डॉक्टर के पास उसे पांजा नामक व्यक्ति लेकर गया था। वहीं पवन गोयल ने कहा कि आरोपी को आज तिजौरी तोड़ने के दौरान रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी 2 दिन के लिए वेटर का काम करके गया था। आरोपी को रेस्टोडेंट के बारे में सारी जानकारी थी, जिसके कारण आरोपी ने पहले घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का पिता गणेश बिग-7 में काम करता है। आरोपी के पिता के कहने पर ही उनके पास काम के लिए आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
