Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: विजिलेंस ने दबोचा फर्जी सरकारी कर्मचारी, देखे वीडियो

Punjab News: विजिलेंस ने दबोचा फर्जी सरकारी कर्मचारी, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरो ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लाखो की ठगी मरने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुल्लांपुर दाखा निवासी जगत राम के रूप मे हुई है।

जानकारी देते SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि पक्खोवाल रोड स्थित SBS नगर निवासी राकेश सचदेवा द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जगत राम ने लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से एनओसी प्राप्त करने के लिए उससे 42.60 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

शिकायत के अनुसार लुधियाना के एसी मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाने वाले सचदेवा ने एलआईटी की एलडीपी योजना के तहत क्रमश: 2017, 2019 और 2022 में तीन संपत्तियां खरीदी थीं। उन्होंने संपत्तियों को अपने नाम पर स्थानांतरित करने के लिए एनओसी हासिल करने के लिए एलआईटी को सभी संबंधित दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन उन्हें प्राप्त करने में असफल रहा।

इस दौरान उसकी मुलाकात जगत राम से हुई, जिसने खुद को एलआईटी का अधिकारी बताया और चंडीगढ़ में एक वरिष्ठ अधिकारी का निजी सचिव बताया। आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह एनओसी की व्यवस्था कर सकता है। सचदेवा ने जगत राम को दो साल में किश्तों में कुल 42.60 लाख रुपये की रिश्वत दी, लेकिन वादा किए गए एनओसी देने में विफल रहा। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज के पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जगत राम को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -