घटना में गाड़ी के खुले एयरबैग
लुधियानाः जिले में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं घटना को लेकर काफी लंबा जाम लग गया। दरअसल, जमालपुर चौक के पास गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, दो वरना गाड़ियों में सवार नौजवान रेस लगा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण एक कार सवार ने 2 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि रेस लगाने को लेकर यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान अनमोल नामक नौजवान ऑटो में सवार होकर चला गया।
लोगों ने बताया कि कार सवार होकर नौजवान रेस लगा रहे थे। इस दौरान वह पीछे भी कई वाहनों को टक्कर मारने से बचे, लेकिन जमालपुर चौक के पास कार में बाइक सवार की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि 2 वरना गाड़ियां 150 से अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरी वरना गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए।
वहीं कुछ लोग घटना में घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों के अनुसार इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिसमें एक दोपहिया वाहन में दपंति सवार थे। वहीं बाइक सवार महिला और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर तेज रफ्तार गाड़ी को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को शांत करवाया जा रहा है। लोगों का कहना हैकि इसी जगह पर पुलिस का लोगों के चालान काटने के लिए सुबह नाका लगा रहता है। लेकिन शाम होते ही पुलिस भी यहां पर मौजूद नहीं रहती। यही कारण है कि इस जगह पर हादसे हो रहे है। इस घटना के दौरान भी मौके पर कोई पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था।