होशियारपुरः गढशंकर नंगल रोड के साथ लगते गांव शाहपुर घाटे के पास यात्रियों से भरा टाटा 407 पलट गया। इस घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, टाटा 407 में सवार लोग गांव कंगथल, जिला कैथल, हरियाणा के निवासी मौजूद थे, जोकि विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
इस दौरान जब वह श्री बघौर साहिब से श्री अमृतसर साहिब जा रहे थे, जब वे उक्त स्थान पर पहुंचे, तो टाटा 407 की ब्रेक फेल हो गई और वह गाड़ी पलट गई। इस हादसे में लगभग 25 से 30 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौकी बिनेवाला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
वहीं घायल भूपिंदर सिंह ने कहाकि वह ककराला गांव का रहने वाला है और वह गुरु घरों के दर्शन करने के लिए 2 दिन पहले से आए हुए है। श्री चमकौर साहिब से दर्शन करने के बाद वह गोल्डन टैंपल के लिए दर्शन की ओर से जा रहे थे। इस दौरान पहाड़ी पर अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी पलट गई। इस घटना में महिलाओं के घायल होने की संख्या अधिक है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच अन्य गाड़ी की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों में सभी हालत स्थिर है। गाड़ी पर सवारियों का लोड ज्यादा होने के दौरान अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी रास्ते में पलट गई। इस दौरान हादसे में अधिक चोटे लगने से कुछ मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
