Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: Rajiv Raja पर FIR दर्ज को लेकर भड़के केंद्रीय मंत्री...

Punjab News: Rajiv Raja पर FIR दर्ज को लेकर भड़के केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व युवा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव राजा को पुलिस ने एक व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने राजीव राजा सहित 2 अन्य युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अब मामले को सुलझाने के लिए 10 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई है। वहीं दूसरी ओर राजीव राजा को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू का बयान सामने आया है, जिसमें वह गिरफ्तार को लेकर राजा को निर्दोष बता रहे है और आप पार्टी पर जमकर निशाने साध रहे है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हाउस के बाहर धरना लगाने का ऐलान किया है। बिट्टू ने कहा कि मुझे सुबह ही पता था कि लुधियाना में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम मान अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेरे नजदीकियों पर मामले दर्ज करवा रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हारी है। इसमें कोई शक नहीं है कि हम सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की है। बिट्टू ने कहा कि अगर सीएम मान में हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ केस दर्ज करवाएं।

बिट्टू ने कहा कि सत्र खत्म होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान के आवास के बाहर सरेंडर करने जाऊंगा। बिट्टू ने कहा कि राजीव राजा मेरे यूथ समय के दोस्त हैं। वह एक व्यापारी हैं। उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिवार से मुझे फोन आया और उन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवाया गया है और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना पुलिस ने 10 जगहों पर छापेमारी की है।

पुलिस मेरे करीबियों पर छापेमारी कर रही है और युवाओं को झूठे केस में फंसा रही है। बिट्टू ने कहा कि भगवंत सिंह मान सत्ता के नशे में चूर हैं। बता दें पुलिस ने राजीव राजा के फोन से कई नंबरों को शक के दायरे में रखकर उनकी जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्ध नंबरों की सूची पुलिस ने बनाई है। उनकी CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाया जा रहा है। इस केस में कई लोग पुलिस रडार पर है। पुलिस राजा के पिछले करीब 6 महीने से अधिक का डेटा इक्ट्ठा कर रही है। देर रात तक पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -