Punjab Govt AD
HomePunjabMogaPunjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बघेल, कही ये...

Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बघेल, कही ये बात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मोगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देते कहा कि पीएम खुद बाढ़ पीड़ितों का दर्द करीब से समझना चाहते हैं।

मंत्री बघेल ने मीडिया से बात करते पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च से पहले ही 12,000 करोड़ रुपये पंजाब को भेज दिए थे। इसके बावजूद समय रहते बाढ़ से निपटने के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए। उन्होंने धुस्सी बांध की स्थिति पर चिंता जताई और बताया कि जिला प्रशासन के पास 350 करोड़ रुपये उपलब्ध थे। फिर भी केवल 50 करोड़ ही बांध की मरम्मत पर खर्च किए गए।

जब संसाधन थे, तो बांध को मजबूत करने में कोताही क्यों बरती गई? मंत्री बघेल ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार स्थायी समाधान चाहती है ताकि हर साल लोगों को इस तरह की तबाही का सामना न करना पड़े। मंत्री बघेल ने प्रभावित गांवों और बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -