लुधियानाः सेंट्रल जेल में हवालातियों के भिड़ने का मामला सामने आया है। मामले इतना बढ़ गया कि एक हवालाती के सिर पर दूसरे ने कटर से हमला कर दिया। झपड़ के दौरान दोनों युवकों के चोटें आई है। जेल की बैरक में शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया। एक हवालाती के सिर पर टांकें लगे है तो दूसरे की उंगलियों पर चोट आई।
Punjab News: सेंट्रल जेल में भिड़े हवालाती, देखें वीडियो #PunjabNews #ARMurugadoss #Sikandar #5DaysBanking pic.twitter.com/W9rEdQdtXG
— Encounter India (@Encounter_India) March 19, 2025
हवालाती तरुण ने कहा कि 2021 में उस पर चोरी का पर्चा था। किसी तरह वह जमानत पर बाहर आया और फैक्ट्री में काम करने लगा। खुद की गलती के कारण भगोड़ा हो गया था। पिछले 1 साल से जेल में बंद हूं। मेरे मोहल्ले का ही एक लड़का जेल में बंद है। उसे एक अन्य बंदी नशा करवा रहा था। जब मै उसे समझा रहा था तो इतने में उस युवक ने मुझे गालियां दी और सिर पर प्याज काटने वाला कटर मारा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई। उसके सिर पर टांकें लगे है।