Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: National Highway पर युवकों ने सरेआम चलाई गोलियां, 3 Fire...

Punjab News: National Highway पर युवकों ने सरेआम चलाई गोलियां, 3 Fire किए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में नेशनल हाईवे पर 2 युवकों द्वारा सरेआम हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक युवक दूसरे को गोली चलाने का तरीका सिखा रहा था। इस दौरान करीब 3 राउंड फायर किए गए। वहीं एक अन्य युवक उन दोनों की वीडियो भी बना रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है, लेकिन अब तक वह पकड़े नहीं गए हैं। मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक का बताया जा रहा है। हालांकि अभी वीडियो की तारीख का पता नहीं चल पाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जांच के दौरान पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज और आसपास के सबूत खंगाले, जिससे पता चला कि युवकों ने शिवपुरी चौक के पास जमकर हुल्लड़बाजी की थी। इसके बाद युवकों ने सरेआम हवा में गोलियां चलाई। इस दौरान एक युवक दूसरे को बता रहा था कि गोली चलाते समय कैसे पिस्टल पर ग्रिप बनाना है।

आरोपियों की पहचान हरजाप सिंह निवासी सेक्टर 32A और मोहित खन्ना के रूप में हुई है। मामले की जांच ASI दविंदर सिंह कर रहे है। पुलिस ने थाना दरेसी में दोनों युवकों के खिलाफ धारा 125 BNS, 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनके पिछले रिकॉर्ड और पिस्टल की वैधता की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -