Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: पंचायती चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट हुए आमने-सामने, लगाए...

Punjab News: पंचायती चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर कई जगहों पर झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। ताज़ा मामला लुधियाना में गांव भामिया कलां स्थित प्रीतम विहार से सामने आया है। जहां पंचायती चुनाव में प्रचार कर रहे दो गुट ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कई लोगों के ज़ख्मी होने का मामला भी सामने आया है।

सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए उम्मीदवार अमन चंडोक ने कहा कि वे भामिया कला से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। वह प्रीतम विहार इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे, इतने में कुछ लोग आए जिन्होंने गालियां देते हुए तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस घटना की शिकायत उन्होंने थाना जमालपुर में दी है।

वहीं दूसरे पक्ष के आम आदमी पार्टी के नेता और मौजूदा भामिया कलां के सरपंच दर्शन सिंह मल्हा ने कहा कि पिछले 10 साल से वह गांव के सरपंच है। जिस समय ये झड़प हुई है वह अपनी मां के साथ उनके गांव में चुनाव प्रचार करवा रहे थे। उन्हें गांव के लोगों ने बताया कि अमन चंडोक गांव के लोगों के साथ मारपीट करवा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हैं जानकारी मिली की अमन चंडोक ने एक महिला के साथ भी बदसलूकी उसने की है। इसी बात को लेकर इलाके के लोगों ने अमन चंडोक का विरोध किया है। गुस्से में आकर अमन और उसके साथियों ने लोगों पर हमला किया जिस दौरान एक महिला और व्यक्ति घायल हुए है।

पंचायती चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -