Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking NewsPunjab News: सड़क हादसे में पलटा ट्रक, सब्जी बेचने जा रहे किसान...

Punjab News: सड़क हादसे में पलटा ट्रक, सब्जी बेचने जा रहे किसान की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नंगलः श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें साइकिल पर सब्जी बेचने जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव बेला ब्रह्मपुर निवासी गुरमीत सिंह 65 वर्षीय किसान प्रति दिन की तरह खेतों की सब्जी बेचने साइकिल पर नंगल सब्जी मंडी जा रहा था। गांव रायेपुर के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे किसान गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के उपरांत ट्रक सड़क के बीचो बीच पलट गया और सड़क के दोनों और जाम लग गया।

हैरानी की बात यह रही की सड़क सुरक्षा फोर्स व नंगल पुलिस की टीम हादसे के लगभग 2 घंटों बाद मौके पर पंहुची और मृतक का शव भी सड़क के बीचो बीच पड़ा रहा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर मृतक के बेटे जसवीर सिंह ने कहा कि पिता गुरमीत सिंह प्रति दिन की तरह सुबह लगभग साढ़े तीन बजे सब्जी लेकर नंगल सब्जी मंडी जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उधर, मौके पर पंहुचे सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान ने कहा कि उन्हें हैल्पलाइन नंबर-112 पर हादसे की जानकारी मिली थी और हमारी टीम मौके पर पंहुची है और शव को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई वासूदेव ने कहा कि हादसे के उपरांत ट्रक चालक फरार है। शव को कब्जे में लिया गया है। परिवार के बयानों पर पर आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -