लुधियानाः टिब्बा रोड के पास सुबह-सबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक सामान से भरा ट्रक अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक सुबह 4 बजे के करीब पलटा है। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के दफ्तर के सामने पलटा है।
जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ट्रक पलटने से पूरा रोड पर जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल ट्रक को साइड करवा दिया है। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू करवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक के मालिक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
