जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक के पास सुबह स्कूल बस की फेट लगने के कारण पेंट का ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के दौरान स्कूल बस मौके से चली गई, लेकिन पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज बस की हल्की टक्कर लगने से बस की खिड़की टूट गई। जिसके बाद ट्रक पलटी खाकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करके ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि पेंट का ट्रक अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रहा था।
जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कैंब्रिज स्कूल बस की फेंट लगने के कारण पेंट के ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की भी हल्के से टक्कर लग गई और ट्रक पलटी खाकर गिर गया। उन्होंने कहा कि मौके पर क्रेन लाकर ट्रक को सीधा कर दिया गया है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवा दिया गया है।