मोहालीः ज़ीरकपुर के वीआईपी रोड पर गुजर रहा ट्रक की बिजली की तारों से टकरा गया। इस घटना में बिजली का पोल घटना स्थल पर खड़ी गाड़ी पर गिर गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान 66 वर्षीय खुशजिंदर के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास घायल खुशजिंदर ईलाज के लिए आए है।
पता चला है कि उन्होंने दूसरी गाड़ी में जाना था। इस दौरान वह सड़क पर बेटे, पत्नी और पोते के साथ दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी बिजली की तारों से ट्रक टकरा गया और बिजली का पोल उन पर गिर गया। डॉक्टर ने बताया कि उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
दूसरी ओर परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के दौरान 4 सदस्य गाड़ी में सवार थे और वह किसी को वहां छोड़कर जा रहे थे। तभी वह किसी का इंतजार कर रहे थे। इश दौरान अचानक बिजली का पोल इनके ऊपर गिर गया। घटना में उन्हें गंभीर चोटे आई है। घटना में बाकी तीनों को मामूली चोटे आई है।