Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News : Trolley Driver की निकली 10 Crore की Lottery,...

Punjab News : Trolley Driver की निकली 10 Crore की Lottery, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगर : पुरानी कहावत है ” देने वाला जब भी देता- देता छप्पर फाड़ के ” ऐसा ही एक मामला नूरपुर बेदी से सामने आया है। जहा एक ट्राला चालक की 10 करोड़ की लाटरी निकल गई। यह पहली बार जब रूपनगर जिले मे किसी व्यक्ति ने इतना बड़ा इनाम जीता है।

लॉटरी पुरस्कार जीतने वाले हरबिंदर सिंह ने बताया कि उसने अशोका लाटरी से पंजाब स्टेट लॉटरी खरीदी थी। उसे नहीं पता था कि लॉटरी में कितना पैसा मिलेगा और वह करोड़पति बनने वाला था, लेकिन जब लोहड़ी बंपर का ड्रा निकला तो उसकी किस्मत चमक उठी।

हरबिंदर सिंह कुवैत में ड्राइवर का काम करते हैं। जब वह अपने गांव वापस आया तो उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था। हरबिंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह ने बताया कि काफी समय पहले एक दुर्घटना में वह क्षतिग्रस्त हो गया था। इन पैसो से वह इलाज करवायेगा।

अशोका लॉटरी स्टॉल के संचालक हेमंत कक्कड़ ने कहा कि उनके लॉटरी स्टॉल से बड़ा इनाम निकला है। रूपनगर जिले में यह पहली बार है कि किसी व्यक्ति ने 10 करोड़ की लॉटरी जीती है। बम्पर इनाम राशि निकलने पर हरबिंदर सिंह के परिवार में खुशी की लहर है तथा पूरा क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -