लुधियाना: शहर के एक इलाके मे उस समय भगदड़ मच गई जब कई पेड़ आग की चपेट मे आ गये। यह घटना पखोवाल रोड पर फाटकों के नजदीक होने की बताई जा रही है। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी और पुरे इलाके मे धुआं फैल गया है।
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यदि समय पर आग पर काबू न पाया गया, तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। क्योकि घटना स्थल के नजदीक नैयर वैली है। जो शहर के पॉश इलाकों मे से एक है।