लुधियानाः जिले में किन्नर से लड़की बनी अदिति ने प्यार में आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद किन्नर साथियों ने उसे उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथियों ने बताया कि अदिति ने पहले जहरीली वस्तु निगली फिर उसे जब अस्पताल दाखिल करवाया। अदिति अस्पताल से घर लौटी और फिर से फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। अदिति किन्नर ने आरोप लगाया कि करीब एक साल से गोल्डी नाम के युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था।
गोल्डी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उससे शादी करने की बात भी करता था। उसी के कहने पर वो किन्नर से लड़की भी बनी थी। जीवन नगर इलाके में रहने वाली अदिति ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले गोल्डी ने उससे सर्जरी करवाकर महिला बनने की बात कही थी। गोल्डी ने कहा था कि जब वह सर्जरी करवा लेगी तो दोनों शादी कर लेंगे। जिसके बाद उसने करीब पांच से छह लाख रुपए अपने पास से खर्च करके अपनी कई सर्जरियां करवाईं। लेकिन अब जब वह महिला बन गई तो गोल्डी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि गोल्डी के परिवार के सदस्य और दोस्त उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
जिससे परेशान होकर उसने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस बारे में जब युवक गोल्डी से फोन पर बात की गई तो उसने माना कि वह करीब एक साल से अदिति के साथ रिश्ते में था। उसने कहा कि वह अदिति के साथ गलत काम भी करता रहा है जिसके लिए वह पहले उसे पैसे देता था। लेकिन फिर उसके बाद अदिति ने पैसे लेने बंद कर दिए। सर्जरी करवाने और शादी करने की बात उसने सिरे से नकार दी। अदिति की सहेली कैमी ने कहा कि दो दिन पहले जीवन नगर से एक लड़की का फोन आया। उसने बताया कि अदिति सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसके लक्की उर्फ गोल्डी नाम के युवक के साथ 1 साल से संबंध है। वह लड़का अब अदिति को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
वह उसे कह रहा है कि तुझे महंतों से मरवा देंगे। अदिति ने उस युवक से कहा कि तुम मेरे साथ कोर्ट मैरिज करवाओ। उसने अदिति से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। लक्की के पारिवारिक सदस्यों से जब बात की तो वह अदिति से कह रहे है कि तुम अपने पेट से बच्चा हमें क्या पैदा करके दे सकती हो। अब अदिति किन्नर है बेशक वह लड़की बन गई है, लेकिन वह बच्चा पैदा नहीं कर सकती। लक्की को पता था कि अदिति किन्नर है लेकिन फिर भी वह उससे संबंध बनाता रहा। अदिति कहीं बधाई मांगने या नाच गाने के लिए नहीं जाती। वह एक मेकअप आर्टिस्ट है। मेहनत से अपना घर चलाती है। अदिति ने कहा कि करीब 1 साल पहले वह नकोदर दरबार पर माथा टेकने गई थी। वहीं गोल्डी उससे मिला था।
वहां उसने उससे इंस्टाग्राम आईडी एक्सचेंज की थी। वहीं से वह उससे बातचीत करने लगा।अदिति मुताबिक गोल्डी का घर बस्ती जोधेवाल इलाके के डॉलफिन चौक के पास है। वह नार्मल किसी फैक्ट्री में काम करता है। अक्सर वह अपने घर चक्कर लगाकर उसके पास कमरे में आकर रहता था। रोजाना वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वहीं, इस बारे में जब चौकी जीवन नगर के इंचार्ज बरिंदरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अदिति नाम के किन्नर ने अभी शिकायत नहीं दी है। लेकिन अस्पताल से उन्हें इस घटना की सूचना मिली है। अदिति से बातचीत हुई है। उसकी हालत में सुधार आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।