लुधियाना: देर रात फोकल प्वाइंट इलाके में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक सवार युवक बैंजो मास्टर है। वह माता के जागरण और अन्य धार्मिक समारोहों में कार्यक्रम करता था।
बीती रात वह माडल ग्राम गीता माता मंदिर में राम कथा का समापन करके वापस घर लौट रहा था। अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक के आगे बच्चा आ गया था जिसे बचाने के चक्कर में ये सड़क हादसा हुआ है। घायल बैंजो मास्टर को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
जानकारी देते धार्मिक कलाकार बंटी लादिया ने कहा कि वह खुद भी माता के जागरण करने का काम करता है। बीती रात अन्य कलाकारों का फोन आया। उसे पता चला है कि बैंजो मास्टर संतोष का एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत ओसवाल अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। बंटी ने बतया कि उसे पता चला है कि संतोष की बाइक के आगे अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वह गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उस पर चढ़ गए। संतोष औरंगाबाद का मूलरुप से रहने वाला है। लुधियाना में वह फोकल प्वाइंट इलाके में ही रहता है। देर रात थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को भी सूचित किया है।
आज संतोष के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में पुलिस रखवाएगी। संतोष के परिवार का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने आज सभी कलाकार इक्ट्ठे होकर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस के पास जाएंगे ताकि संतोष के परिवार को इंसाफ मिल सके। संतोष के 2 बच्चे है दोनों की उम्र मात्र 2 या 3 साल है। 24 सितंबर को उसकी बेटी का जन्म दिन भी है। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के SHO कुलबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। यदि ट्रक ड्राइवर का कोई कसूर हुआ तो जरूर बनती कार्रवाई करेंगे।