अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी और ऐतिहासिक लाहौरी गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे और राष्ट्रीय गीतों से पूरा शहर गूंज रहा था। यात्रा की सबसे खास बात यह थी कि इसमें एक विशाल 100 फुट लंबा तिरंगा शामिल था, जो देश की एकता और सम्मान का प्रतीक बन गया। यात्रा में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।
भाजपा के प्रवक्ता तरुण चुघ ने कहा कि हम अपनी देश की सेना को सलाम करते हैं, जिसके कारण हम आज शांति से सो सकते हैं। सेना की हिम्मत और कुर्बानी हमारे देश की असली ताकत है। उन्होंने कर्नल की बेटी सोफिया कुरैशी का भी जिक्र किया और कहा कि सोफिया भारत की बेटी हैं और हम उन्हें सलाम करते हैं। उनकी हिम्मत हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ देशभक्ति का संदेश दिया बल्कि युवाओं को देश के प्रति अपने फर्ज और सेना के योगदान को समझने का अवसर भी प्रदान किया।