Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Diljit Dosanjh के आखिरी शो के 15 मिनट में टिकट...

Punjab News: Diljit Dosanjh के आखिरी शो के 15 मिनट में टिकट हुए सोल्ड आउट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-इलुमिनाटी टूर’ को लेकर आए दिन चर्चा में है। हाल ही में दिलजीत ने इस टूर के दौरान कई बार प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई और कई बार दिलजीत ने शो के दौरान एडवाइजरी को लेकर जवाब भी दिया। वहीं अब दिलजीत ने अपने आखिरी शो को नए साल पर लुधियाना में समाप्त करने का ऐलान किया था। दिलजीत ने पोस्ट शेयर करके कहा था कि दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर’ का आखरी शो लुधियाना में 31 दिसंबर को शाम 8.30 बजे होगा।

यह शो लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी में होगा। मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत के इस शो के टिकट सोल्ड आउट हो गए है। बताया जा रहा है कि शो की सभी टिकटें महज 15 मिनट में बिक गईं। बता दें कि दिलजीत ने इस टूर का पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में किया था। यह कॉन्सर्ट 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। वहीं अब लुधियाना में यह टूर खत्म होनेवाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -