नाभा: नाभा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शहर में आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दंपति भी शामिल है।जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार गोगी और उनकी पत्नी नेहा मित्तल हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ला निवासी गुरसेवक सिंह गोलू ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है।
प्रवीण और नेहा अक्सर श्मशानघाट और मंदिरों में सेवा करते थे और सामाजिक रूप से सक्रिय थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों किसी पार्टी या शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑडी कार से उनकी टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में प्रवीण और नेहा के साथ-साथ ऑडी चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
