Punjab Govt
HomePunjabTarn TaranPunjab News: उपचुनाव को लेकर अब तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

Punjab News: उपचुनाव को लेकर अब तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले में आज उप विधानसभा की सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेंगी। जारी सूची के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 021-तरनतारन में मतदाताओं की कुल संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा, सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,357 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल 306 एनआरआई मतदाता हैं और कुल 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके साथ ही, 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। अधिकारी ने बताया कि 114 मतदान स्थलों पर 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 4 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, 3 पिंक महिला बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि 1 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र भी बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तरनतारन जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि पिड्डी स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाया गया है और मतगणना 14 नवंबर को यहीं होगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -