अमृतसरः आज विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए अच्छी और नई सड़कें बनाने हेतु 2 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 7 सड़कों का उद्घाटन किया।
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए पत्थर रखे जा चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी सड़कों पर पत्थर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में कई खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि युवा अच्छे खेल खेल सकें। उन्होंने बताया कि कुल 59 सड़कें सरकार द्वारा बनाने के लिए मंजूर हुई है और इसी के साथ 35 स्टेडियम भी मंजूर हुए हैं।
वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को ओर विकसित करने के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए 3 डिस्पेंसरियों के लिए मंजूर हुए हैं। वहीं रंगला पंजाब स्कीम के तहत भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने निर्देश दिए हैं कि अगले महीने विकास कार्यों पर जमीनी स्तर पर ध्यान दिया जाए और 1-2 महीनों में लोगों को सुपुर्द किया जाए।