मोहालीः फेज-5 में देर रात चोरी के इरादे से घुसे अज्ञात चोरों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक महिला वकील की पत्नी है। जिसका गला घोंटकर हत्या की गई है।आरोपी घटना को अंजाम देते समय नौकर को कुर्सी से बांधकर मौके से फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान अशोक गोयल उम्र 65 के रूप में हुई है। जिनका परिवार बाहर रहता है।
फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने का सामान चोरी हुआ है। मृतक महिला का पति वकील है और वह अपनी छोटी बेटी के साथ मस्कट में अपनी बड़ी बेटी से मिलने गया है। फिलहाल, उनके आने पर ही पता चलेगा कि अब तक कितने का सामान चोरी हुआ है। पुलिस नौकर को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। परिजनों के मुताबिक नौकर 8 साल से उनके घर में काम कर रहा है। पड़ोसियों के लगाए CCTV में दो युवक पैदल आते दिख रहे हैं और उन्होंने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2 व्यक्ति घर में घुसते है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महिला को बांधकर उसका कत्ल किया है। घर में नौकर को भी बांधा गया था, जो ठीक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फारेंसिक टीम मौके पर है, जो अपनी जांच कर रही है। घर में सामान बिखरा मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तालाश में है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।