Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: चोरों ने डेयरी को बनाया निशाना, देखें CCTV

Punjab News: चोरों ने डेयरी को बनाया निशाना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गिल रोड़ पर स्थित ईसर नगर से सामने आया है। जहां एक्टिवा सवार चोरों ने एक डेयरी को निशाना बनाया है। एक्टिवा पर सवार होकर आए चोरों ने डेयरी का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात एक चोर डेयरी के अंदर आता है और दुकान की तालाशी लेनी शुरू कर देता है। सीसीटीवी में चोर ने मुंह कपड़े से ढका हुआ है। देखा जा सकता है कि चोर तालाशी के बाद सामान लेकर दोबारा से दुकान का शटर लगाकर घटना स्थल से फरार हो जाते है। वहीं चोरी की घटना को लेकर डेयरी मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। डेयरी मालिक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -