Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: सरेआम घर में घुसकर 25 हजार की नगदी और गहने...

Punjab News: सरेआम घर में घुसकर 25 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः खरड़ के भीतर चोरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी के सामने भी बिना चेहरा ढके घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला खरड़ के घूमियारां मोहल्ले से सामने आया है। जिसकी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरेआम चोर घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी सुबह 5 बजे मंदिर में माथा टेकने गई थी, उसके बाद चोरों ने घर के बाहर लगे ताले को तोड़कर घुस गए। इस दौरान चोर घर से करीब 5 तोले के सोना, 5 तोले के करीब चांदी और 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में इन चोरों की तस्वीरें साफ कैद हो गईं।

ये चोर बेखौफ होकर बिना चेहरा ढके सामने लगे कैमरे को भी देख रहे थे, पर ना तो उन्हें पुलिस का डर था और न ही लोगों का डर था। लखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है और साथ ही चोरों की तस्वीरें जो सीसीटीवी में कैद हुईं, वे भी पुलिस को सौंप दी गई हैं। अब देखना यह है कि पुलिस कब चोरों की तलाश करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -