Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, नौजवान ने निकाली किरपाण,...

Punjab News: Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, नौजवान ने निकाली किरपाण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः टोल प्लाजा में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। जहां टोल के कर्मियों के साथ दूसरे पक्ष का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि टोल का कर्मी सरेआम किरपाण लेकर बाहर आ गया। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर दूसरे पक्ष द्वारा वायरल कर दी गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा है। इस दौरान एक पक्ष टोल के कर्मी पर मारपीट करने के आरोप लगा रहा है। वहीं टोल कर्मी द्वारा किरपाण मारने के आरोप लगाए जा रहे है। इस दौरान वायरल वीडियो में दिखाया गया कि व्यक्ति की बाजू पर किरपाण मारी गई। घायल व्यक्ति की बाजू पर खून भी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है

इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की प पहचान शरणजीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केस में धारा 115(2), 126(2), 351 (3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए कपूरथला गांव बिजली निवासी बूटा सिंह ने बताया कि वह तरना दल के जत्थे में शामिल है। वह बीते दिन लाडोवाल टोल प्लाजा से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का एक पगड़ीधारी लड़के के साथ जमकर मारपीट कर रहा था। आरोपी युवक हाथ में तलवार पकड़े हुए था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -