अमृतसरः महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन रोड इलाके से सामने आया है, जहां पैदल जा रही लड़की से एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा स्नेचिंग की गई। इस दौरान लड़की स्नेचिंग के दौरान व्यक्ति के भिड़ गई। घटना उस समय हुई जब एक लड़की अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। रास्ते में एक युवक ने एक्टिवा पर सवार होकर लड़की से मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। लड़की ने खुद को बचाने के लिए मोबाइल सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। इसके बावजूद आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी मोबाइल उठाकर मौके से फरार होने लगा। लड़की ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी एक्टिवा पकड़कर पीछा किया। इसी दौरान लड़की संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने कहा कि पीड़ित लड़की द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी घई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगी।
