केंद्र ने नियुक्त किया अधिकारी, अब इस दिन होगी बैठक
चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक एक बार फिर से बेनतीजा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में भी किसानों की मांगों को लेकर कोई सहमती नहीं बन पाई है। ऐसे में अब अगली बैठक 4 मई को होगी। दूसरी ओर केंद्र ने एक सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी की नियुक्ति की है, जो फसलों की एमएसपी को लेकर देश भर के किसानों के साथ लेकर सुझाव लेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ अच्छे माहौल में बैठक हुई गई। अब 4 मई को अगली बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार किसानों की तरफ से सबमिट की गई रिपोर्ट पर सभी हितधारकों की राय लेनी जरूरी है, क्योंकि अगर एमएसपी को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वो देश भर में लागू होगा। बता दें कि किसानों की यह बैठक चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में हुई।
हालांकि पहले यह बैठक शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव करते हुए सुबह 11 बजे का समय रखा गया। बैठक में दोनों किसान संगठनों के 28 सदस्य भाग पहुंचे थे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान बैठक में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे और उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके मुद्दों का समाधान करेगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाने पर कहा कि सरकार की किसी भी तरह कार्रवाई की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।