लुधियानाः मुल्लापुर दाखा के गांव तलवंडी में स्थित डेरा शंकरानंद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद शंकरानंद फरार बताया जा रहा है। वहीं गांव के लोग आज फिर एकत्रित होकर लुधियाना के डीसी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उनके साथ एक पीड़ित लड़की भी थी जिसने बताया कि किस तरह डेरे में शोषण और मारपीट की जाती है।
गांव के लोगों ने मांग की कि इस डेरे को यहां से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि डेरे में अश्लील हरकतें होती थीं, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। उन्होंने पहले लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को इस बारे में शिकायत दी थी और आज एडिशनल कमिश्नर पायल गोयल को भी शिकायत दी है। जिसके बाद एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि हम पहले पूरी जांच करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।