फिरोजपुरः गोनियाना रोड़ पर झील नंबर-2 के समीप भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दरअसल, कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक साइकिल सवार को दूर तक घसीटते हुए ले गया।
घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में साइकिल चालक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान 43 वर्षीय हनुमत पुत्र गुरु प्रसाद निवासी सुरखपीर रोड़ के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के वालंटियर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।