अमृतसर: बठिंडा में कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के कत्ल में फरार चल रहे अमृतपाल सिंह मेहरो द्वारा लगातार इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकियां दी जा रही है। जिसकी शिकायत दीपिका ने पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने इस मामले मे पुलिस ने रमनदीप सिंह उर्फ़ भजी पुत्र सतविंदर सिंह वासी गांव उलाना, पोस्ट ऑफिस लाछडू कलां जिला पटियाला से गिरफ्तार किया है। रमनदीप ने इंटरनेट मीडिया पर अमृतसर के एक खाली पार्किंग में दीपिका को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद डर कर दीपिका लूथरा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया है।