Punjab Govt AD
HomePunjabKapurthalaPunjab News: डिवाइडर से कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, चालक फरार

Punjab News: डिवाइडर से कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, चालक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी। वहीं सुलतानपुर लोधी में धुंध के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार की नंबर प्लेट निकालकर भाग गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना गांव डडविंडी के पास ताशपुर मोड के पास हुई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार को गांव डडविंडी के नजदीक ताशपुर मोड़ के पास हुई, जहां गहरी धुंध के कारण कार सीधा डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

जिसमें कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार पर कोई भी नंबर प्लेट किसी ने उतार ली है। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के इंचार्ज एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि PWD विभाग के एसडीओ नीरज कुमार को इस स्थल पर रिफ्लेक्टर और हादसों के बचाव के लिए अन्य इंतजाम करने बारे कहा गया है। एएसआई हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि इसी स्थल पर बीते 10 दिनों में कई हादसे हो चुके है।

जिसमें दो लोगो की मौत भी हुई थी। थाना सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने भी बताया कि इस घटनास्थल पर पहले भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। जिसको रोकने के लिए हाईवे टीम को कई बार रिफ्लेक्टर तथा लाइट लगाने के लिए कहा जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी रिफ्लेक्टर या लाइट इस स्थान पर नहीं लगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -