लुधियानाः जिले के गांव आसी कलां में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेसहारा बैल का मुंह बांधकर उस पर तेजधार गंडासे से हमला किया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में गंडासा लगने से बैल की रीड की हड्डी तक कट गई। वहीं लोगों ने घटना की सूचना थाना डेहलों की पुलिस को दी। दूसरी ओर घायल अवस्था में बैल को गांव के लोग फिरोजपुर रोड गडवासू युनिवर्सिटी उपचार के लिए लेकर आए, जहां बैल ने दम तोड़ दिया। लोगों ने आरोपियों की पहचान करके पुलिस को शिकायत दी।
View this post on Instagram
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा BNS 325,3 (5) (जानवरों के साथ क्रूरता (जैसे मारना, ज़हर देना, अपंग करना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता गज्जण सिंह ने कहा कि उनके गांव आसी कलां में एक बेसहारा बैल घूम रहा था। तभी गांव के रहने वाले धमेंद्र सिंह और हरनेक सिंह ने बैल का मुंह रस्सियों से बांधना शुरू कर दिया। बैल को बांध कर उस पर गंडासे से आरोपियों ने वार किया। उसकी पीठ पर तेजधार टक मारे।
गज्जण सिंह मुताबिक उसने जब तेजधार हथियार से बैल पर हमला होता देखा और उसे खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा पाया तो तुरंत शोर मचाया। उसे वह जानवरों के अस्पताल गडवासू यूनिवर्सिटी उपचार के लिए लेकर गया जहां इलाज दौरान बैल ने दम तोड़ दिया। बेसहारा की जान जाने के बाद उसने थाना डेहलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे है लेकिन वह कैमरे आरोपियों के घर के बाहर ही लगे है जिस कारण आरोपी सबूत खुर्द-बुर्द भी कर सकते है। थाना डेहलों पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।