अमृतसरः जिले के बाबा बकाला इलाके में देहात पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह और डीआईजी इंदरबीर सिंह की निगरानी में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस कासो ऑपरेशन में नशा तस्करों के घरों में तलाशी ली गई। डीआईजी का कहना है कि पंजाब सरकार और डीजीपी के निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में कासो ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। नशे के खिलाफ जो मुहिम चलाई गई है, उसके तहत आज बाबा बकाला में यह कासो ऑपरेशन किया गया। डीआईजी बॉर्डर रेंज ने यह भी कहा कि देहात पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
सिटी पुलिस कमिश्नर भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 3 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और 100 से अधिक कर्मचारी इस ऑपरेशन में भाग ले रहे हैं। उनकी टीम नशा तस्करों के घरों में तलाशी के लिए जा रही है। जल्द ही और भी कई खुलासे होने की संभावना है। डीआईजी ने बताया कि मार्च माह से अब तक करीब 100 एफआईआर दर्ज की गई हैं और लगभग 150 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा करीब150 किलो हेरोइन बरामद की गई है।
