बठिंडाः सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल भाभी हत्या मामले में पुलिस ने अदालत में दोनों दोषी जसप्रीत सिंह और निर्मजीत सिंह का चालान पेश किया है। एएसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्राइवेट अस्पताल के पार्किंग में खड़ी कार में कमल कौर भाभा का शव बरामद हुआ था, जिसका हत्या की गई थी। इस मामले में मास्टर माइंड अमित पाल महिरो घटना को अंजाम देने के बाद यूएई फरार हो गया था।
उसके दोनों निहंग साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आज अदालत में गिरफ्तार दोनों दोषियोंका चालान पेश कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों का अब कोर्ट में ट्रायल चलेगा। मास्टर माइंड अमित पाल महिरो और उसके एक अन्य साथी अभी भी फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न एंगलों से जांच पड़ताल कर रही है। महिरो को पकड़ने के लिए विदेशी एजेंसियों के साथ भी तालमेल किया जा रहा है।