लुधियानाः जिले के दमोरिया पुल के पास कपूर अस्पताल वाली रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी का आतंक देखने को मिला है। जहां गाड़ी चालक ने मोड़ काटते समय कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कार चालक ने दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
गुलशन कुमार ने कहा कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस घटना में 3 एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और साइकिल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। गुलशन ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था। जब उसे घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह टेंशन में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। लेकिन गुलशन कुमार का आरोप है कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। गुलशन ने घटना में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि 80 की स्पीड में कार चालक आया। इस दौरान पीछे से 2 से 3 वाहन को घसीटता हुआ आया। जिसके बाद उनके वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। गाड़ी को 55 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था। उनका भी आरोप है कि व्यक्ति ने नशा किया हुआ था। घटना में राणा इलेक्ट्रानिक की दुकान को नुकसान पहुंचा है। वहीं बिजली का खंभा भी गिर गया। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है और उसकी गाड़ी जब्त करके थाने ले गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि सीसीटीवी कैमरे में सड़क किनारे खड़े सभी वाहनों को घसीट कर कार चालक साथ ले गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे सभी वाहन हादसे को लेकर घबरा गए और उन्होंने अपने वाहन भी सड़क किनारे खड़े कर दिए।
