अमृतसरः इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को लगातार अमृतपाल सिंह मेहरो की ओर से धमकियां दी जा रही है। इस घटना की शिकायत दीपिका ने पुलिस को दे दी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दीपिका को पुलिस सुरक्षा भी मुहैय्या करवा दी गई है। लेकिन उसके बावजूद दीपिका को ई-मेल के जरिए धमकियां मिलने का नाम नहीं थम रहा।
वहीं आज पंजाब पुलिस की एक स्पेशल टीम की दीपिका लूथरा उसके घर पहुंची। बताया जा रह हैकि दीपिका लूथरा को लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर पुलिस ने इन्फ्लुएंसर की सुरक्षा में वृद्धि कर दी है। दरअसल, पहले दीपिका के घर के बाहर 2 सुरक्षा कर्मी तैनात थे। लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के बाद अब सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाकर 3 कर दी गई है। इस दौरान दीपिका के घर की गल्ली में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। जब मीडिया ने पुलिस अधिकारी से पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इस दौरान दीपिका लूथरा को अंदर रहने की हिदायतें दी गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह घर के बाहर न निकले, घर के बाहर 2 गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। वहीं आज ही धमकियां मिलने के चलते दीपिका लूथरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद कर दिया है। दरअसल, दीपिका को अमृतपाल मेंहरों और बबर खालसा इंटरनेशनल की ओर से धमकियां मिल रही हैं।
दूसरी ओर बताया जा रहा हैकि आज पुलिस ने इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी देने के आरोप में पटियाला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अभी तक उसे लेकर अमृतसर नहीं पहुंची है। पता चला है कि पकड़े गए रमनदीप ने इंटरनेट मीडिया पर अमृतसर के एक खाली पार्किंग में दीपिका को जान से मारने की धमकी दी थी।