Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: भारी Police Force के साथ Railway Station पहुंचे SP, देखें...

Punjab News: भारी Police Force के साथ Railway Station पहुंचे SP, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः त्यौहारी सीजन को लेकर जीआरपी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी के स्पेशल एसपी पंजाब गुरविंदर सिंह खुद मोर्चा संभाले और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया। जांच के बाद एसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान डीजीपी पंजाब और रेलवे डीजीपी की निर्देशों के तहत शुरू किया गया है।

त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान में जीआरपी के अलावा एसएचओ, थाना स्तर के कर्मचारी, आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और एंटी-सब टीम भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यात्री कोचों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहराई से जांच की।

एसपी ने स्पष्ट किया कि हर यात्री की जांच की जा रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु, हथियार या गैर-कानूनी सामान स्टेशन परिसर या ट्रेनों में न पहुंते सके। उन्होंने कहा कि आने-जाने वाली हर ट्रेन की जांच की जा रही है और सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए गए हैं। एसपी गुरविंदर सिंह ने अपील की कि यात्री किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सुरक्षा बल पूरी तरह चौकस हैं और त्योहारों के दौरान किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -